पंजाब के गुरदासपुर जिले में दो समूहों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात बटाला के श्री हरगोबिंदपुर के लिघांवाला चौक पर हुई। दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे और सभी विठवान गांव के रहने वाले हैं। गोलीबारी में दोनों समूहों के दो-दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना में आठ लोग घायल हुए हैं और उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं।उन्होंने बताया कि दोनों समूहों के बीच नहर के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद था।